इस आलेख के माध्यम से हम जानेंगे कि प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों के लिए पानी की उपलब्धता उनके बेहतर स्वास्थ्य के साथ-साथ कक्षा संचालन में भी किस प्रकार सहायक है। कक्षा कक्ष में पानी की उपलब्धता के संबंध में लिखने से पूर्व आइए दो प्रसंग को समझते है - प्रसंग -1 छोटे बच्चे खासकर पहली-दूसरी के पानी पीने के लिए पांच मिनट की छुट्टी मांग कर जाते हैं और पानी पीने के बाद ससमय कक्षा में ना लौटकर इधर-उधर कुछ देखने लगते या फिर कुछ-कुछ खेलने में लग जाते हैं। चूंकि चारदीवारी नही है तो कभी-कभी बच्चे घर की ओर भी चले जाते हैं। प्रसंग -2 भीषण गर्मी में दोपहर के समय में कक्षा-कक्ष में एक ही पंखे की उपलब्धता और बार-बार बिजली गुल होने के कारण गरमी और उमस का प्रभाव कक्षा-कक्ष में बढ़ता चला जाता है। बच्चे असहज और बेचैन महसूस करने लगते हैं। ऐसे में एक छात्रा सिर में तेज दर्द और सर घुमने की बात कहती हैं। तुरंत उसे ठंडा पानी पिलाया और चेहरा पानी से पोंछा। छात्रा बेहतर महसूस करने लगती हैं। ...
WE,THE PEOPLE OF INDIA,having solemnly resolved to constitute India into a SOVEREIGN SOCIALIST SECULAR DEMOCRATIC REPUBLIC and to secure to all its citizens:JUSTICE,social,economic and political;LIBERTY of thought,expression,belief,faith and worship; EQUALITY of status and of opportunity; and to promote among them all FRATERNITY assuring the dignity of the individual and the unity and integrity of the Nation;