Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2026

सीतामढ़ी का अभिनव नवाचार "फोक टीएलएम" : मिट्टी एवं पत्थर से बनी खेल गतिविधि आधारित शिक्षण अधिगम सामग्री

नई शिक्षा नीति 2020 में गतिविधि आधारित शिक्षण,स्थानीय संसाधनों के उपयोग एवं खिलौना आधारित शिक्षाशास्त्रीय पहलुओं पर विशेष बल दिया गया है ताकि बच्चे बिना किसी दबाव के अपने परिवेश में सीख सकें। खासकर जब बात बुनियादी कक्षाओं के बच्चों की शिक्षा की हो तब यह बातें और आवश्यक हो जाती है।कक्षा-3 तक के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के सृदृढी़करण हेतु निपुण भारत मिशन जैसे व्यापक एवं महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं ताकि बच्चे समझ के साथ सीख सकें। इस क्रम में विभिन्न स्तरों पर सरकारों,शिक्षण संस्थानों एवं शिक्षकों द्वारा भी नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा ही कुछ प्रयास मैंने भी अपनी कक्षा के बच्चों के लिए किया जो आज शिक्षा जगत के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण बन गया।  कुछ वर्ष पूर्व कक्षा में जब मैंने बच्चों को कंचे की गोली से खेलने के लिए झगड़ते देखा और इस बात की शिकायत बच्चों से मुझ तक पहुंची वहीं मुझे मिट्टी की गोलियां बनाने की प्रेरणा दे गया। बच्चों को कंचे के आकार की 5 मिट्टी की गोलियां बनाने का होमवर्क दिया। कल हो कर सभी मिट्टी की सुंदर गोल-गोल गोलियां बना कर ले आएं। म...