Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2021

डिजिटल सशक्तिकरण की कहानी

    डिजिटल सशक्तिकरण की कहानी   सीतामढ़ी की  महिला शिक्षकों ने कैसे अपने आप को सूचना संचार तकनीकी के क्षेत्र में स्वयं को आत्त्मनिर्भर बनाया , जानने के लिए पूरी विडियो देखिये |  

मैं ज्यादा सुंदर हूं

  इस लघु कथा  के द्वारा आप जान पाएंगे कि नामांकन के दौरान भी सेल्फी की मदद से आप बच्चों के साथ आत्मीय सम्बन्ध विकसित कर सकते हैं | यह निजी अनुभव हैं मेरा | ❤️ मैं ज्यादा सुंदर हूं ❤️ ******** ....आयुष अपने पिता के साथ पहली कक्षा में नामांकन के लिए आया था। बड़े बड़े बाल और खूबसूरत नैन-नक्श के साथ उसकी धीर गंभीर मुद्रा बार बार मुझे उसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए उत्सुक कर रही थी..... खैर नामांकन की औपचारिकताएं पूरी होते ही उसे मैंने अपने पास आने के लिए इशारा किया पर वो अपनी गंभीर मुद्रा में बिना कोई परिवर्तन किए वहीं का‌ वहीं खड़ा रहा। फिर मैं ही हार मानते हुए उसके हाथों को पकड़ कर अपनी ओर खींच लिया और उससे पूछा कि अब तो तुम्हारा नाम लिखा गया है स्कूल के रजिस्टर में, इसलिए रोज स्कूल आना होगा... तुम रोज स्कूल आओगे ना???      उसने कहा कि ' ह ' आऊंगा। फिर मैंने उसे कहा कि जब भी आपसे बड़े कोई कुछ पुछे तो 'ह' के बदले 'जी' बोलेंगे तो उसने कहा कि ठीक है। फिर उसे सहज करने के लिए उसके  भाई बहनों के संबंध मे बातचीत करने की कोशिश की । पर परिणाम ज्यादा संतोषजनक ...

सेल्फी

                                                                              सेल्फी  यह आलेख सरकारी विद्यालय में नामांकित एक महादलित छात्रा से जुड़ी हैं | इसे पढ़ कर आप जानेंगे कि कैसे उसकी शिक्षिका द्वारा ली गई  एक साधारण सी सेल्फी उस  बच्ची को नियमित स्कूल लाने के लिए टर्निंग पॉइंट  साबित हुई |साथ ही यह आलेख  ड्रॉपआउट को कम करने में भी सहायक साबित हो सकता हैं | "खुशबू हो हर फूल में , हर बच्चा स्कूल में "  इस स्लोगन का उपयोग हम शिक्षक नामांकन अभियान के दौरान किया करते है ,पर इस स्लोगन का मर्म सिर्फ नामांकन अभियान से जुड़ा हुआ नही हैं बल्कि नामांकन के बाद भी बच्चे नियमित रूप से विद्यालयों में उपस्थित होकर सिखने -सिखाने की प्रक्रिया में सहभागी  बने रहने से हैं | नामांकन के प्रारम्भिक दिवसों के बाद भी स्कूल आने के प्रति बच्चों में आकर्षण बनाये रखना एक प्रमुख मुद्द...