Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2022

कोविड, गरीब छात्र और डिजिटल डिवाइस

#My_Diary आजकल मैं काफी चिंतित महसूस कर रही हूं अपने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों की शिक्षा को लेकर, क्योंकि शिक्षा व्यवस्था लगभग चरमरा सी गई है। शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने में कोविड ने रही सही कसर भी पूरी कर दी। पिछले दो वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की शिक्षा पूर्णतया नगण्य रही। शहरी क्षेत्रों का नाम मैं इस लिए सम्मिलित नहीं कर रही, क्योंकि व्यवहारिक तौर पर मुझे इसका अंदाजा नहीं। चूंकि ग्रामीण क्षेत्र से मैं जुड़ी हुई हूं तो मैं स्थितियों को देख और समझ पाने में सक्षम हूं।  यह बात तो हम सभी जान रहे हैं कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों में वैसे ही छात्र नामांकित हैं जिनके पास निजी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने का विकल्प उपलब्ध नहीं है। अब जाहिर सी बात है कि ऐसे अभिभावकों की  आर्थिक स्थिति भी काफी निम्नतम स्तर पर होती हैं। ऐसी स्थिति में कोविड काल में इनके बच्चों की शिक्षा पूरी तरह से ठप्प पड़ जाना कोई आश्चर्य का विषय नहीं। बच्चों को इस बात का अंदाजा नहीं है कि वो क्या खो रहे हैं और अभिभावकों के पास कोई व...