Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2024

सीखने के कोने/लर्निंग काॅर्नर

सीखने के कोने (Learning Corners) इस आलेख के माध्यम से हम जानेंगे कि सीखने का कोना (Learning Corners) का क्या अर्थ होता है और इसका क्या महत्व है। साथ ही हम जानेंगे कि लर्निंग काॅर्नर क्यों आवश्यक है और इसे विद्यालय/कक्षा-कक्ष में विकसित करने हेतु हमें क्या-क्या करना चाहिए।  लर्निंग काॅर्नर से हमारा तात्पर्य विद्यालय अथवा कक्षा-कक्ष में उपलब्ध/स्थित उन कोनों/क्षेत्रों से है जहां शिक्षण अधिगम सामग्री का संग्रह होता है। इन शिक्षण सामाग्रियों का उपयोग कर बच्चे सीखते हैं और उनमें विभिन्न शैक्षिक गुणों के विकास यथा - अवलोकन कौशल, सामाजिकता, संवेदनात्मकता, संज्ञानात्मक तथा शारीरिक विकास आदि में सहायक होता है। नई शिक्षा नीति के अंतर्गत बुनियादी कक्षाओं में लर्निंग कार्नर विकसित करने पर बल दिया गया है। इसके कुछ मुख्य उद्देश्य है जो इस प्रकार है - * बच्चों में सीखने के प्रति रुचि पैदा करना। * बच्चों में अवलोकन कौशल विकसित करना। * बच्चों के उत्साह को बरकरार रखना। * कक्षा मे रचनात्मकता एवं सृजनात्मकता कायम करना * बच्चों के संज्ञानात्मक, भावानात्मक एवं शारीरिक विकास। * सहयोगात्मकता एवं समावेशन क...