Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2023

नई शिक्षा नीति -2020 के संदर्भ में ECCE और TEIs की बदलती जिम्मेदारियां

नई शिक्षा नीति -2020 के संदर्भ में ECCE और TEIs की बदलती जिम्मेदारियां ईसीसीई का शाब्दिक अर्थ प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा है। ईसीसीई पॉलिसी-2013, नई शिक्षा नीति 2020 तथा निपुण निर्देशिका के आलोक में ईसीसीई के अंतर्गत जीवन के प्रारंभिक वर्षों से लेकर 8 वर्ष तक के बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर बल दिया गया है क्योंकि जीवन के बेहतर निर्माण के लिए 0 से 8 वर्ष की अवस्था अधिक महत्वपूर्ण है। इस आयु वर्ग के बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास सबसे तीव्र गति से होता है साथ ही बच्चों का 80 से 90% बौद्धिक व शारीरिक विकास जीवन के शुरुआती 0 से 6 साल में हो जाता है जिसका स्थाई प्रभाव बच्चों के जीवन के विकास एवं शिक्षण पर होता है। ईसीसीई के अंतर्गत नई शिक्षा नीति -2020 के आलोक में एनसीईआरटी द्वारा 8 वर्ष की आयु तक के सभी बच्चों के लिए दो भागों में प्रारंभिक बाल्यावस्था की शिक्षा के लिए एक उत्कृष्ट पाठ्यक्रम और शैक्षणिक ढांचा विकसित किए जाने पर कार्य किया जा रहा है जिसमें 0-3 वर्ष के बच्चों के लिए एक सब फ्रेमवर्क और 3-8 साल के लिए एक ...