Skip to main content

Posts

Showing posts from August, 2023

रेलवे स्टेशन पर मेडिकल स्टोर की उपलब्धता

हम और आप में से सभी ने कभी ना कभी रेल से सफर जरूर किया होगा। पर याद कर के बताइए क्या कभी किसी रेलवे स्टेशन पर किसी मेडिकल स्टोर या कॉर्नर पर आपकी नजर गई हो। नही याद आ रहा न…!  सामान्यतः रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने,पत्र -पत्रिकाओं, खिलौने आदि से जुड़े स्टॉल की भरमार आपको देखने को मिल जाती है। पर जीवन की आवश्यक बुनियादी सुविधाओं में वायु,जल एवं भोजन के साथ-साथ दवाओं का भी उतना ही महत्व शामिल हो गया है । ऐसे तो रेलवे का सफर शरीर के लिए सुविधाजनक और पाॅकेट के लिए ही किफायती भी होता है । पर यह सुखद यात्रा तब एक त्रासदी बन सकती है जब हमारे स्वास्थ्य में अचानक ही कोई गड़बड़ी महसूस होने लगे। ऐसे में तत्काल दवाओं की उपलब्धता की आवश्यकता महसूस होती है। बहुत सारे लोग अपनी बीमारी या संभावित स्वास्थ्य परेशानियों के हिसाब से दवाएं लेकर चलते है परंतु अधिकांश लोग ऐसा नही कर पाते है। खासकर गरीब व अशिक्षित तबके के लोग। ऐसे में यह नितांत आवश्यक हो जाता है कि रेलवे स्टेशनों पर पर कम से कम एक मेडिकल स्टोर की उपलब्धता अवश्य सुनिश्चित की जाएं ताकि विषम स्वास्थ्य परिस्थितियों या छोटी-मोटी समस्याओं को समय पर...