Skip to main content

Posts

Showing posts from May, 2026

कक्षा-कक्ष में पेंसिल/कलम की सहज उपलब्धता।

आज का नवाचार - पेंसिल/कलम की सहज उपलब्धता। छोटे बच्चों में एक और सबसे बड़ी समस्या पेंसिल/कलम गुम हो जाने,घर पर छूट जाने या किसी अन्य बच्चे के द्वारा ले ली जाने की होती है। ऐसे में बच्चे कहते है कि हमारे पास तो लिखने के लिए कुछ है ही नहीं। कुछ बच्चों में यह आदत घर कर जाती है कि वो बिना पेंसिल/कलम के आते हैं और अक्सर शिक्षक से उनकी कलम या हर बार एक नई पेंसिल ले जाते हैं। मैं खासकर इस समस्या से बहुत रुबरु होती रहती हूं, क्योंकि मेरे बच्चों की पारिवारिक पृष्ठभूमि इस तरह की है जहां अगर पेंसिल एक बार गुम हुई तो फिर वापस नया उपलब्ध हो पाना असंभव सा काम होता है। आज इस समस्या का हमनें एक स्थायी हल निकाला। बच्चों से बात की गई और विचार रखा गया कि सभी के लिए एक-एक पेंसिल होगी पर वह क्लासरूम में लिखने के बाद वापस रख दी जाएगी। सबने सहमति जताई। अगले दिन मैं पेंसिल की तीन पैकेट लेकर आई। साथ ही मुझे याद आया कि विधानसभा चुनाव के समय मोबाइल रखने के लिए जूट की पाॅकेट बोर्ड दी गई थी जिसमें बड़े काले रंग में एक से दस तक की संख्या भी लिखी हुई थी जो कि बच्चों के सीखने और पेंसिल रखने के...