Skip to main content

Posts

Showing posts from December, 2023

मिट्टी से बनाएं टीएलएम (शैक्षिक आलेख)

निपुण भारत अभियान के अंतर्गत बच्चों को भाषा और गणित में समझ के साथ सीखने की दिशा में जोर-शोर से विभिन्न कार्यक्रम व कार्यशालाएं आयोजित किए जा रहे है। बच्चों को निपुण बनाने की दिशा में हम शिक्षक भी आए दिन नित नए-नए प्रयास कर रहे हैं। इन प्रयासों की श्रृंखला में अपना एक नवीन अनुभव यहां साझा कर रही हूं। मिट्टी से बनाएं टीएलएम हम अक्सर शिक्षा में शून्य निवेश टीएलएम एवं नवाचार के प्रयोग की बात करते हैं। इस क्रम में आइए मिट्टी से बने रंग-बिरंगे टीएलएम के बारे में जानते हैं जिससे भाषा और गणित विषय की प्रारंभिक समझ बच्चों में अच्छे से विकसित की जा सकती है। निपुण भारत के उद्देश्य की प्राप्ति में भी यह मिट्टी की टीएलएम काफी सहयोगी साबित हो सकती है। खासकर फांउडेशनल एज ग्रुप के बच्चों को संख्याज्ञान के अंतर्गत गिनना, जोड़ना,घटाना खेल-खेल में सिखाया जा सकता है। साथ ही भाषा के अंतर्गत अक्षरों का ज्ञान बच्चों को आसानी से करवाया जा सकता है। * मिट्टी की गोलियां - बच्चों को कंचे/गोलियों से खेलना बहुत पसंद होता है। ऐसे में बच्चों को एक होमवर्क दिया कि कल सभी लोग मिट्ट...