Skip to main content

Posts

Showing posts from July, 2020

न्यूज़ चैनल वाले (लघु कथा)

Author - priyanka kumari                                                 न्यूज़ चैनल वाले (लघु कथा)                                              *****"*"****************** .... ........ .ये न्यूज़ चैनल वाले भी पागल कर के ही छोड़ेंगे, दिनभर एक ही रट लगाये रखते हैं, कोरोना.. कोरोना..... हाथ धोओ...दुरी बना कर रखो..बाहर मत जाओ...ये नहीं करो, तो वो नहीं करो.... भाई एक ही बात कितनी बार समझाएगें. लोग इतने भी बेवकूफ नही है, सब समझ गये हैं कि क्या करना है और क्या नहीं करना है.... हुंह..... टीवी वाले कमरे से भनभनाते हुए बुढ़ी अम्मा निकली.....  आज पता नहीं क्यों अम्मा बहुत गुस्से में थी. शायद लाकडाउन में कमरे में रहते हुए उनका मन भी उब गया था.और मन उबता भी कैसे नहीं,सब तो अपने मोबाइल और लैपटॉप में उलझे हुए हैं और एक अलग ही डिजिटल दुनिया में जी ...

वो छोटी सी लड़की

वो छोटी सी लड़की (लघु कथा/ संस्मरण) कभी कभी राह चलते हुए भी हमें एक पल की घटना अंदर तक झकझोर कर रख देती है। हम निशब्द हो जाते हैं कि क्या प्रतिक्रिया व्यक्त करें। ऐसी ही एक घटना है जिसने मुझे भी विचलित कर दिया था कुछ देर के लिए। ******************************************* उस दिन मेरी तबीयत कुछ ठीक नहीं लग रही थी और गर्मी भी अपने चरम सीमा पर थी । धूप इतनी तेज थी कि मानो शरीर जल जाए, इसलिए मैंने अपनी स्कूटी मां के घर पर ही छोड़ दी और अपने भाई से कहा की वह मुझे अपनी गाड़ी से आज ऑफिस तक पहुंचा दें ।हम साथ में ऑफिस के लिए निकले। भाई गाड़ी धीमी रफ्तार में चला रहा था। कुछ ही दूर, आगे बढ़ने पर देखा की एक महिला और दो छोटी बच्चियां एक साथ सड़क के किनारे चल रहे थे। सभी के कपड़े मैले-कुचैले थे। जो औरत थी उसके सर पर घास फूस से भरी भारी गठरी थी जिसे वह अपने दायें हाथ से थामे थी और बायें हाथ में प्लास्टिक का एक झोला था, जिसमें कुछ बर्तन थे। उनमें से एक लड़की ने भी अपने सर पर घास की बोरी रखी थी।उसकी उम्र शायद 8 या 9 वर्ष रही होगी और दूसरी लड़की ज...